Feb 23, 2024, 13:08 IST

best bikes under 2 lakh: कम खर्च में ज्यादा चलने वाली ये हैं 5 मोटरसाइकिल, पाई पाई हो जाएगा वसूल, कीमत भी कम

best bikes under 2 lakh- आज हम आपको पांच ऐसी मोटरसाइकिल के बारे में बताएंगे। जो सबसे अधिक माइलेज (best mileage bike) देती हैं और इनकी कीमत भी काफी कम हैं। 

best bikes under 2 lakh?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

best bikes under 2 lakh: भारतीय ज्यादा माइलेज वाली बाइक की तलाश करते हैं। हालांकि, मार्केट में ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स की खूब डिमांड है। इसमें कई दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल हैं।  इसमें स्टाइलिश दिखने वाली बाइक से लेकर दमदार इंजन वाले मॉडल भी शामिल हैं। हालांकि, माइलेज मोटरसाइकिल की डिमांड कम नहीं हुई है। आज भी कंपनियों की ज्यादातर सेल्स में इन्हीं मॉडल की बड़ी हिस्सेदारी है।

भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल की बड़ी रेंज मौजूद है।  इसमें बजाज, हीरो, होंडा (Honda Shine 100), TVS जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। ऐसे में हम आपको ऐसी 5 मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं जो 100cc के इंजन के साथ आती हैं।

 इस वजह से इनका माइलेज 70 से 90Km/l तक हो जाता है। साथ ही, इनकी एक्स-शोरूम कीमत 59 हजार से 68 हजार तक है। तो चलिए सबसे महंगे मॉडल से इसकी शुरुआत करते हैं।

बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100)

बजाज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल प्लेटिना 100 है। ये बजाज की सिग्नेचर DTS-i टेक्नोलॉजी वाली 102cc मोटर द्वारा ऑपरेट होती है। यह एकमात्र बाइक है जिसमें फ्यूल-इंजेक्शन नहीं मिलता है। इसके बजाय यह बजाज के ई-कार्ब का उपयोग करता है। 

मोटर 7.9hp और 8.3Nm का जनरेट करती है। ये आंकड़े सभी 100cc कॉम्पटीटर से अधिक हैं। इस सेगमेंट में प्लेटिना का सबसे खास फीचर LED DRL का मिलना भी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,808 रुपए है।

होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100)

होंडा शाइन 100 एक सिंपल मोटरसाइकिल है, लेकिन इसमें ऑटो चोक सिस्टम और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसी चीजें शामिल हैं। यह इस लिस्ट में अब तक OBD-2A नॉर्म्स और E20 संगत होने वाली एकमात्र मोटरसाइकिल है। 

इसके 99.7cc का इंजन मिलता है, जो 7.61hp का पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक स्टार्टर दिया है, जो इसे देश में सबसे किफायती सेल्फ-स्टार्ट मोटरसाइकिल बनाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपए है।

टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport)

टीवीएस स्पोर्ट में 109.7cc इंजन मिलता है, जो इस लिस्ट में ली गईं सभी मोटरसाइकिल से ज्यादा है। इसके बाद भी ये देश की तीसरी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। यह बेस मॉडल के लिए है जो किक स्टार्टर के साथ आता है। 

इसके सेल्फ-स्टार्ट वर्जन की कीमत 69,873 रुपए तक जाती है। स्पोर्ट का डिसप्लेसमेंट बेनिफिट आउटपुट आंकड़ों में भी प्रतिबिंबित होता है। यह 8.3hp का पावर और 8.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 61,500 रुपए से शुरू है।

हीरो मोटोकॉर्प 100cc सेगमेंट में बड़ी खिलाड़ी है। कंपनी के लिए HF डीलक्स पॉपुलर मोटरसाइकिल भी है। इसमें 97cc 'स्लॉपर' इंजन मिलता है। अब हीरो की i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। 

टीवीएस स्पोर्ट की तरह निचले वैरिएंट में किक स्टार्टर मिलते हैं। जबकि हाई वर्जन में इलेक्ट्रिक स्टार्टर की सुविधा मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,998 रुपए से शुरू है।

हीरो एचएफ 100 (Hero HF 100)

भारत में हीरो HF 100 को सेल्स के मामले में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। इसमें HF डीलक्स जैसा ही 97cc इंजन मिलता है, जो समान 8hp और 8.05Nm बनाता है। लेकिन i3S स्टॉप-स्टार्ट तकनीक को छोड़ देता है। यह केवल किक-स्टार्टर के साथ केवल एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,068 रुपए है।

Advertisement