Feb 8, 2024, 18:26 IST

कुछ दिन और इंतजार करें, Redmi वैलेंटाइन डे पर लॉन्च करेगा ये सस्ता फोन, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Redmi A3 भारत में 14 फरवरी को लॉन्च होगा। यह पुराने Redmi A2 का अपग्रेड होगा। जो कि एक बजट स्मार्टफोन था।
कुछ दिन और इंतजार करें, Redmi वैलेंटाइन डे पर लॉन्च करेगा ये सस्ता फोन, मिलेंगे कमाल के फीचर्स?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

Harnoor tv Delhi news : जहां तक ​​Redmi A3 की बात है तो यह पुष्टि हो गई है कि यह फोन भारत में 14 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए एक नया लैंडिंग पेज बनाया है। यहां कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। फोन में 90Hz डिस्प्ले और 6GB रैम होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi A3 के लैंडिंग पेज के मुताबिक, हैंडसेट हरे रंग के विकल्प में आएगा। डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में पुराने मॉडल की तरह लेदर टेक्सचर वाला बैक पैनल होगा। इसके अलावा बैक पैनल में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी मिलेगा। कंपनी इसे हेलो डिज़ाइन कह रही है। साथ ही, साझा की गई तस्वीर में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी देखा जा सकता है।

रेडमी A3 के स्पेसिफिकेशन:
कंपनी ने जानकारी दी है कि Redmi A3 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। यह Redmi A2 में दिए गए 60Hz रिफ्रेश रेट के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन 6GB रैम और 6GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करेगा। वहीं, यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

हालाँकि, फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। लीक्स के मुताबिक, फोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होगी। साथ ही इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Redmi A3 में 6.71 इंच का डिस्प्ले होगा। जबकि पुराने फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले था। फोन को ग्रीन के अलावा ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर चल सकता है।

Advertisement