Mar 5, 2024, 15:28 IST

Bihar News : मंडप से भागी दुल्‍हन, प्रेमी को कस के लगाया गले, पुलिस भी नहीं छुड़ा पाई तो करा दी शादी

Bihar News: प्‍यार वाकई में अंधा होता है। यहां एक ऐसा मामला आया है जहां पर एक लड़की ने अपने प्‍यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। आइए जानतें है क्‍या है पूरा मामला। 

Bihar News?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

Bihar News: मामला बिहार का है। यहां एक लड़की ने सारी हदें तो पार कर ही दी साथ ही अपने माता पिता की इज्‍जत भी मिट्टी में मिला दी। वैसे तो आजकल प्रेम विवाह के मामलों की खबरें (news of love marriage cases) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

मगर ये मामला कुछ अलग ही है। बिहार में एक लड़की की शादी की लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शादी से कुछ दिन पहले लड़की घर से भाग गई और प्रेमी के साथ शादी कर ली। 

जब पुलिस लड़की को लेने पहुंची तो वो अपने प्रेमी से ऐसे चिपक गई कि छुड़ाने में पुलिस के भी पसीने छूट (Police started sweating) गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आमतौर पर देखा व सुना जाता है कि प्रेम विवाह के अधिकतर मामलों (Most cases of love marriage) में लड़का लड़की को मां-बाप या परिवार के अन्य लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। 

हाल ही में बिहार में भी एक प्रेम विवाह का अजीब मामला (Strange case of love marriage) सामने आया है। बिहार में एक लड़की की शादी 11 मार्च को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी और माहौल भी पूरा रंगीन था।

अचानक लड़की घर से भाग गई और अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला और जब लड़की को साथ लेकर जाने लगी तो लड़की अपने प्रेमी से ऐसे चिपक गई (The girl clung to her boyfriend) कि उसे छुड़ाने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

तिलक और हल्दी का कार्यक्रम भी हो चुका था


बताया जा रहा है कि यह मामला बिहार के जमुई का है। 11 मार्च को लड़की की शादी (girl's marriage) होने वाली थी, तिलक और हल्दी का कार्यक्रम हो चुका था लेकिन इससे पहले ही लड़की घर से भाग निकली। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस से गुहार (appeal to the police) लगाई। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए लड़की की खोजबीन शुरू की।

लड़की पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं थी

पुलिस ने लड़की को खोज निकला। जब पुलिस लड़की को लेकर जाने लगी तो वह तैयार नहीं थी। वह अपने प्रेमी उमेश यादव से चिपक गई और उसी के साथ रहने की जिद (Desire to live together) करने लगी। हालांकि पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की लेकिन फिर बाद में पुलिस जोर जबरदस्ती करते हुए लड़की को अपने साथ ले गई।

परिवार वाले समझाते रहे मगर लड़की नहीं मानी 


बताया जा रहा है कि यह ड्रामा गत 3 मार्च को हुआ। किसी तरह पुलिस लड़को को लेकर थाने गई और परिजन भी वहां पहुंच गए। परिवार वाले समझाते रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। लड़का और लड़की दोनों बालिग (both adults) हैं। इस संबंध में पुलिस को कोई आवेदन भी नहीं दिया गया है।

सोशल मीडिया पर लोग व्यक्त कर रहे विभिन्न प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि सबको अपने अनुसार जीने का हक (right to live) है। एक अन्य ने लिखा कि आख़िरकार आज कल लोगों को हो क्या गया है। खुद ही से शादी करनी है तो बालिग होते ही घर छोड़कर भाग जाना चाहिए। एक ने लिखा कि माता-पिता को शादी के लिए हां बोल देना चाहिए था। हर बार गलती बच्चों की नहीं (not the children's fault) होती। कभी-कभी मां बाप भी गलत होते हैं।

Advertisement