Jul 5, 2024, 20:35 IST

किसान नेता चढ़ूनी बोले- हम कांग्रेस के नौकर नहीं; कांग्रेस किसानों के वोट लूटना चाह रही

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। चढ़ूनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमें मरने के लिए सड़क पर दिया छोड़ था, हम कांग्रेस के नौकर नहीं है।

Grurnam singh chaduni ?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

चढ़ूनी ने ये भी ऐलान किया कि आने वाले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कहा कि अब किसान के वोट पर किसान ही राज करेगा। वर्तमान की राजनीति ने देश को बर्बाद करने का काम किया है।

सरकार को चेतावनी दी

चढ़ूनी शुक्रवार को रेवाड़ी शहर की अनाज मंडी स्थित किसान भवन में किसानों की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। चढ़ूनी ने तहसीलदार के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों कों मुआवजा राशि जल्द दे, वरना फिर किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। चढ़ूनी ने किसान भवन में किसानों की बैठक भी ली।

आखिर कब तक करेंगे आंदोलन

चढ़ूनी ने कहा कि हमें किसानों के लिए लड़ते हुए 32 साल हो गए। गरीब सिर्फ गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर होता जा रहा है। लेकिन हम कब तक देश को बर्बाद होता देख सकते हैं। आखिर कब तक हम आंदोलन करेंगे। इसलिए हमने पार्टी बनाई है और विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे। इस देश को बर्बाद करने में बीजेपी और कांग्रेस दोनों बराबर है।

कांग्रेस किसानों को हिस्सा दें

चढ़ूनी ने कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़कर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को हमसे समझौता कर लेना चाहिए। कांग्रेस ने हमसे बात तक नहीं की। कांग्रेस किसानों को हिस्सा दे। किसानों ने तो सिर्फ हमें सड़कों पर छोड़ दिया है। हमारे देश की राज व्यवस्था ही गलत है। मुख्यमंत्री जो मर्जी आकर बैठ जाए, लेकिन पॉलिसी तो पार्टी की ही मानते हैं।

Advertisement