Feb 11, 2024, 12:27 IST

Haryana Weather: 2 दिन बाद हरियाणा में छाएंगे बादल, रातें हो रही ठंडी

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी है। महीने की शुरुआत में 4 दिन बारिश के बाद दिन में धूप खिल रही है, लेकिन रातें अभी भी सर्द हैं। 

haryana weather ?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

Haryana Weather : रात में 3.9 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में पहुंच गया है। इस कारण से कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति भी देखी गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वह अब फसलों को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। कुछ जिलों में दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। यह समान्य से ज्यादा है। 

मौसम साफ होने पर रात के समय ठंड अधिक है। प्रदेश में अभी हिसार की रातें सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में ऐसा मौसम रहता है। रात ठंडी तो दिन गर्म होते हैं।

13 को छाएंगे बादल

कृषि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि 13 और 14 फरवरी को बादल छाने की संभावना है । इससे रात के तापमान में वृद्धि के साथ दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों से मौसम में फिर से तापमान में बदलाव होगा।

प्रदेश के 11 शहरों की हवा साफ

प्रदेश के 11 शहरों की हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्टस (AQI) में सुधार हुआ है। इन शहरों का एक्यूआइ 100 से नीचे चला गया है। कुछ समय से इन शहरों में एक्यूआइ काफी ज्यादा देखा जा रहा था।

यहां देखिए किस जिले में कितना तापमान

हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 22.3 रिकॉर्ड किया गया। यहां भी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहा। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम 22.2 डिग्री तक पहुंच गया। 

हिसार का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.6 डिग्री और दिन का तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल में रात का 5 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री पहुंच गया। 

वहीं कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 8 और दिन 21, नारनौल में 8.6 और 24 डिग्री, रोहतक का 5.8 और दिन का तापमान में 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा का 7.8 और 24 डिग्री, फतेहाबाद का 4.6 और 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement