Harnoor tv Delhi news : कालभैरव को दण्डाधिकारी कहा जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव के इस रूद्र रूप से काल भी डरता है। इसीलिए इन्हें कालभैरव कहा जाता है। भगवान कालभैरव की जयंती हर साल मार्गशीष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार उनकी जयंती 5 दिसंबर (मंगलवार) को मनाई जाएगी. इस दिन उनकी पूजा करने से काल का भय दूर हो जाता है और जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, काल भैरव जयंती पर तंत्र साधक जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए साधना और गुप्त उपासना भी करते हैं। भगवान कालभैरव की कृपा पाने के लिए शास्त्रों में कई मंत्र बताए गए हैं। आइए काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से जानते हैं कि राशि के अनुसार लोगों को किस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मेष: मेष राशि वालों को कालभैरव की कृपा पाने के लिए 'ओम भूतभावनै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ: वृषभ राशि वालों को कालभैरव जयंती पर 'ओम सर्वभूतमने नम:' का 108 बार जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को कालभैरव जयंती पर पूजा के साथ 'ओम नियमाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि: कन्या राशि वाले अगर 'ओम बिजवाहनै नम:' मंत्र का जाप करें तो बाबा कालभैरव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
सिंह: तुला राशि वालों को इस दिन 'ओम सर्वकामाय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
कन्या राशि: वृश्चिक राशि वालों को कालभैरव जयंती पर 'ओम कलयोगिने नम:' मंत्र का जाप करने से परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
तुला: तुला राशि वालों को इस दिन 'ओम सर्वकामाय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक कालभैरव जयंती पर 'ओम कलयोगिने नम:' मंत्र का जाप करें तो उनकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
धनु राशि: कुंभ राशि के जातक को काल भैरव जयंती पर 'ओम भवाय नम:' मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए।
मकर राशि: मीन राशि वालों को कालभैरव की कृपा पाने के लिए इस दिन 'ओम प्रवर्तै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को काल भैरव जयंती पर 'ओम भवाय नम:' मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को कालभैरव की कृपा पाने के लिए इस दिन 'ओम प्रवर्तै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।