Dec 5, 2023, 15:50 IST

16 दिसंबर को सूर्य बदलेगा अपनी राह, इन 4 राशियों के लिए शुरू होगा अद्भुत समय, ज्योतिषियों से जानें सबकुछ

देवघर के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु राशि में भ्रमण करेंगे. 16 दिसंबर को दोपहर 03:12 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेगा।
16 दिसंबर को सूर्य बदलेगा अपनी राह, इन 4 राशियों के लिए शुरू होगा अद्भुत समय, ज्योतिषियों से जानें सबकुछ?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

Harnoor tv Delhi news : दरअसल, ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर हर महीने होता है, क्योंकि सूर्य एक साल में सभी बारह राशियों में भ्रमण करता है। लेकिन जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तो ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास लग जाता है और सभी शुभ कार्य एक माह के लिए बंद हो जाते हैं।

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित नंदकिशोर मुदगल ने बताया कि साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे. 16 दिसंबर को दोपहर 03:12 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेगा। सूर्य देव का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी दिन से खरमास भी शुरू हो जाएगा. वहीं, चार राशि वाले लोगों की किस्मत भी चमक जाएगी।

ये हैं वो चार भाग्यशाली राशियाँ

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में कमाई बढ़ेगी। शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रोग और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको कोर्ट-कचहरी से भी राहत मिल सकती है।

सिंह राशि: इस राशि वाले लोगों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी। यह गोचर सकारात्मक परिणाम देगा। करियर और बिजनेस को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा बहुत फायदेमंद रहेगी। करियर और बिजनेस में प्रगति होगी. हर कार्य में सफलता मिलेगी। आय के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों पर सूर्य देव के गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में जूनियर-सीनियर से सहयोग मिलेगा। मनचाहा ट्रांसफर या पोस्टिंग मिलने की संभावना है. भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ है। वाहन या संपत्ति की खरीदारी का आनंद मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। अगर आप संपत्ति खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं तो आपको विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Advertisement