Harnoortv, New Delhi : jija sali affair : शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही लड़के-लड़कियों के बीच किसी न किसी वजह से बहस भी शुरू हो गई है। यूपी के फतेहपुर से सामने आए इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक की शादी थी। लड़की के परिवार ने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए विवाह की रस्में भी पूरी कर ली थीं। अब केवल बारात का इंतजार था।
यहां जिस लड़के से लड़की की शादी हुई है। उसका दिल लड़की की छोटी बहन पर आ गया। एक तरफ जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं तो वहीं दूसरी तरफ लड़का अपनी साली के प्यार में डूबा हुआ था।
इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी और फिर अचानक जीजा साली को लेकर भाग गया। जब परिवार ने खोजबीन की तो उन्हें सच्चाई का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली के नई बस्ती आबूनगर निवासी जय विजय की शादी शहर के एक मोहल्ले में हुई थी। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी से पहले की रस्में पूरी कीं। दो महीने बाद शादी की तारीख तय हो गई। इसी बीच युवक का अपने होने वाले ससुर के घर आना-जाना शुरू हो गया।
इसी दौरान उसकी 15 साल छोटी साली से नजदीकियां बढ़ गईं। इससे पहले कि परिवार वालों को मामले की भनक लगती, 18 नवंबर को युवक शहर के एक कॉलेज में पढ़ने गयी अपनी साली के साथ फरार हो गया।
जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर वे युवक के घर पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि युवक भी 18 नवंबर से घर से गायब है। किशोरी की मां ने आशंका जताते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।