Apr 13, 2024, 21:12 IST

क्या बालकनी पर कबूतरों का आतंक है? हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, आज ही करें ये 4 काम, एक दिन में मिलेगा आराम

कबूतरों से छुटकारा पाने के उपाय: अगर तमाम कोशिशों के बाद भी कबूतर आपकी बालकनी से नहीं भागते या उन्होंने वहीं अपना घर बना लिया है तो हम आपको बताते हैं कि वे आपके घर में कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं इससे घर में चूहे और कीड़े-मकोड़े भी आने की आशंका रहती है। ऐसे में कबूतरों को बालकनी से दूर रखने के ये तरीके काम आ सकते हैं।
क्या बालकनी पर कबूतरों का आतंक है? हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, आज ही करें ये 4 काम, एक दिन में मिलेगा आराम?width=630&height=355&resizemode=4
ताजा खबरों के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को यहां पर क्लिक करें। Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें क्लिक करें

Harnoor tv Delhi news : कई लोग अपनी बालकनी में कबूतरों को दाना डालते हैं। ऐसा करने से कबूतर उनकी बालकनी में गंदगी फैला देते हैं और फिर अपनी आबादी बढ़ाने लगते हैं। ऐसे में बालकनी पूरी तरह से गंदगी से भर जाती है और उसे साफ रखना मुश्किल हो जाता है। कबूतरों के कारण अन्य प्रकार के पक्षी भी बालकनी में आना बंद कर देते हैं और फर्श, पेड़-पौधे सभी को नुकसान पहुंचता है। इनके मल से कई बीमारियों का खतरा रहता है। इससे घर में मक्खी-मच्छर आने लगते हैं और घर में रहने वाले लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप कबूतरों को बालकनी से दूर रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई नुकसान पहुंचाए बिना तो ये तरकीबें आपके काम आ सकती हैं।

कबूतरों को बालकनी से दूर रखने के टिप्स

बालकनी साफ करें: कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले उस जगह को साफ करें। ध्यान रखें कि बालकनी पर किचन या खाने का सामान रखने से कबूतरों को निमंत्रण मिलेगा। इसलिए उन्हें साफ सुथरा रखें।

तेज़ आवाज़ का इस्तेमाल करें: कबूतरों को भगाने के लिए तेज़ आवाज़ का इस्तेमाल करें। जब वे बालकनी के पास आएं तो उन्हें म्यूजिक सिस्टम, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, पटाखों जैसी तेज आवाज से डराएं। धीरे-धीरे यह आना बंद हो जाएगा।

डोरियां बांधें: कबूतरों को रोकने के लिए बालकनी की ग्रिल पर खूब सारी डोरियां बांधें ताकि वे अंदर आकर बैठ न सकें। जिस स्थान पर उन्होंने बैठने की जगह बनाई है, वहां आप बाजार में उपलब्ध काटा का पौधा लगा सकते हैं।

जाल लगाएं: कबूतरों को दूर रखने के लिए आप बालकनी में जाल लगा सकते हैं। ये मजबूत होते हैं और इन्हें लगाने से कबूतर अंदर घुस ही नहीं पाते। इन समाधानों की मदद से आप आसानी से कबूतरों को दूर रख सकते हैं और बालकनी को संक्रमण से मुक्त रख सकते हैं।

Advertisement