Harnoor tv Delhi news : अगर आप दुनिया में कुछ सीखने और समझने निकलेंगे तो आपको कई ऐसी चीजें मिलेंगी जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। ऐसी बहुत सी आश्चर्यजनक जानकारी है जो आपने कभी नहीं सुनी होगी।
कई बार ऐसा होता है कि हमने ऐसी जानकारी कहीं पढ़ी होती है, लेकिन वह हमें याद नहीं रहती. ऐसा ही एक सवाल यह भी है कि क्या कोई ऐसा जानवर है जो बिना पानी पिए भी जीवित रह सकता है।
शायद आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन चूहों की एक ऐसी प्रजाति भी है जो पानी पीते ही मर जाती है। यह जानवर अपने जीवन में एक बार भी पानी नहीं पीता क्योंकि इससे उसकी मौत हो सकती है।
पानी के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते, लेकिन कंगारू चूहा अपने जीवन में एक बार भी पानी नहीं पीता। यह प्रजाति उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानों में पाई जाती है।
कंगारू चूहा रेगिस्तान में रहता है और हालाँकि वह पानी नहीं पीता, लेकिन उसके शरीर में पानी प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए वे दूसरे जानवरों को मारकर खाते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं। इसके अगले पैर छोटे, सिर बड़ा और आंखें छोटी होती हैं।
इनकी संरचना ऐसी होती है कि इन्हें पानी की आवश्यकता नहीं होती। वैज्ञानिकों की एक टीम ने इन पर शोध किया और पाया कि ये कृंतक बीजों से प्राप्त चयापचयित पानी पर रहते हैं।