ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं 'साथ निभाना साथिया 2' फेम एक्ट्रेस, लगी 30 हजार रुपये की चपत
अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली आकांक्षा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। ऐसा तब हुआ जब अभिनेत्री ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रही थीं।
इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इन सभी घटनाओं का शिकार सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स भी हो रहे हैं। देश के जागरूक नागरिक होने के बावजूद भी ऑनलाइन फ्रॉड का शाकिर हो रहे हैं।
अभिनेत्री आकांक्षा जुनेजा भी ऐसी ही ठगी का शिकार हो गई हैं। 'साथ निभाना साथिया 2' और 'कुंडली भाग्य' जैसे सीरियल में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली आकांक्षा, हाल ही में मुंबई में साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं।
कुछ ही मिनटों के अंतराल में उसे 30,000 रुपये की भारी चपत लगी है। पिछले कुछ समय से शहर में साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं और कई अभिनेता इन घोटालों का शिकार हो चुके हैं।
आकांक्षा जुनेजा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि उन्होंने हाल ही में ऑनलाइन कुछ खाना ऑर्डर किया था, जिसके बाद उन्हें एक कंपनी के नंबर से फोन आया था।
उसे अपने ऑर्डर की पुष्टि करने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने उससे पूछा कि ऐसा करना क्यों जरूरी है,
ऐसा करने के बाद ही आकांक्षा के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि, तब तक उनके खाते से 30 हजार रुपये कट चुके थे। आकांक्षा को इस बात का बहुत दुख है कि बेवजह ही उनके पैसे चले गए।