23 अगस्त 2023। आज की ये तारीख इतिहास में दर्ज होने वाली है। देश के लिए गर्व का पल है। जब चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन चुका है।
आज इंडिया और इसरो छा गया है। सभी इंजीनियर और साइंटिस्टों को बधाई। जिन्होंने हम सभी को ये गर्व का पल दिया। चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बहुत बहुत बधाई।'
एक्टर ने लिखा, 'भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है #चंद्रयान3। इस अभूतपूर्व और शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज हमने इतिहास रच दिया है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर को इसरो को धन्यवाद देते हुए लिखा कि इस गौरव भरे पल के लिए शुक्रिया। अब हम चांद पर भी हैं। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं, बिलियन दिल आज यही कह रहे हैं थैंक्यू इसरो।
'क्या अद्भुत दिन है! #Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में वाले इसरो को बहुत-बहुत धन्यवाद।'
गदर के डायलॉग को दोहराते हुए सनी देओल ने चंद्रयान 3 की शुभकामनाएं देशवासियों को दी
भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारे बेल्ट में एक और पायदान जोड़ने के लिए हमारे प्रतिभाशाली दिमागों को बधाई!
आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं।