Indian Directors: इन भारतीय निर्देशकों ने बनाईं बेहतरीन विदेशी फिल्में, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप
आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय फिल्मकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शानदार विदेशी फिल्में बनाई हैं
विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर हैं। वह हॉलीवुड की फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने ब्लैक हॉर्सेस नाम की फिल्म बनाई थी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था
शेखर कपूर को बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाते हैं।उन्हें द फोर्थ वेदर और एलिजाबेथ वन जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी यह दोनों फिल्में ऑस्कर के लिए भी नामांकित हो चुकी हैं
मीरा नायर को एक बेबाक निर्देशक के रूप में जाना जाता है। अक्सर वह लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जानी जाती हैं।
मीरा नायर भी भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने करियर में मीरा ने वाटर, द नेमसेक जैसी विदेशी फिल्में बनाई हैं।
एम नाइट श्यामलन भारतीय मूल के निर्देशक हैं।उन्होंने द सिक्स्थ सेंस, अनब्रेकेबल और साइंस जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
गुरिंदर चड्ढा भी अपने शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साल 2004 में उन्होंने ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश जैसी फिल्म बनाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसके अलावा उन्होंने वायसराय हाउस जैसी फिल्म का भी निर्देशन किया है।