इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में दिशा पाटनी हैं?

इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में दिशा पाटनी हैं? वायरल वीडियो को देख टाइगर के फैंस को लगा झटका

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस एक शख्स के साथ एक पार्टी में नजर आई हैं, जिसके बाद से उनकी अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई हैं।

बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों से ज्यादा अपनी

लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं दिशा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं

फैंस को उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही थीं।

मगर अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस ने कभी हामी नहीं भरी थी। वहीं, कुछ काफी समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं और कहा जाने लगा था कि दिशा और टाइगर ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

अब हाल ही में एक्ट्रेस एक ऐसे शख्स के साथ एक पार्टी में नजर आई हैं

जिसके साथ लंबे समय से उनका नाम जोड़ा जा रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं

सोशल मीडिया पर दिशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,

जिसमें एक्ट्रेस एलेक्जेंडर एलिक्सिक के साथ नजर आ रही हैं।वायरल हो रहे इस वीडियो में वह अपने दोस्तों से एलेक्जेंडर एलिक्सिक का परिचय कराती नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स

इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'आखिरकार उसने कबूल कर लिया।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'टाइगर श्रॉफ कोने में खड़े होकर रोते हुए।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी इन दिनों प्रभास और

दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ हर छोटी-बड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं