जान्हवी ने 'बवाल' पसंद करने के लिए फैंस का किया आभार व्यक्त, भावुक नोट साझा कर कहा धन्यवाद
'बवाल' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में पहली बार वरुण और जान्हवी ने एक साथ काम किया है ।
सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है और वरुण और जान्हवी को उनके प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। अब जान्हवी ने भी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
रिलीज के कुछ दिनों बाद जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक नोट लिखा है।
प्रदर्शन की सराहना करने और बवाल में उनके किरदार निशा पर प्यार बरसाने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। फैंस भी कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं।
अपने को-स्टार वरुण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘आपका प्यार बवाल रहा है। निशा को अपने और अज्जू को सुधारने के लिए, हमारी कहानी और काम को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।
एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने और कुछ प्रकार की मान्यता को अपनाकर हम इस दौड़ में कहीं खो गए हैं। कभी-कभी कुछ चीजें हमें सबसे बड़ी समस्या लगती है।
‘कभी-कभी हम सबसे सरल चीजों को तब तक महत्व देना भूल जाते हैं जब तक हम उसे खो नहीं देते। इसके बाद तब जाकर हमें एहसास होता है कि सच्ची खुशी का यही एक मौका था। यह हमारे बवाल का दिल है