Jawan: इतिहास रचेंगे शाहरुख

दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी जवान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान'

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है

फिल्म रिलीज होने से पहले ही

जवान' ने जर्मनी में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर एक और मील का पत्थर स्थापित कर लिया है।

शाहरुख खान की 'जवान' को

जर्मनी के लियोनबर्ग में एक विशाल स्थायी आईमैक्स स्क्रीन, ट्रम्पलास्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IMAX स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट ऊंची है।

। 'जवान' इस स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाली

पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी।बता दें कि यह स्थायी सिनेमा स्क्रीन छह दिसंबर, 2022 को स्थापित की गई थी और इसने सबसे बड़ी IMAX स्क्रीन के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए।

ट्रैम्पलास्ट का निर्माण 2020 में

शुरू हुआ था और दिसंबर 2022 में पूरा हुआ। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने स्क्रीन को प्रमाणित किया और 814.8 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के साथ सिनेमा हॉल को सबसे बड़े स्थायी सिनेमा हॉल का खिताब दिया

कुछ दिन पहले जब जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ था

इसमें शाहरुख खान अलग अलग रूपों में नजर आ रहे थे। कभी उन्होंने मास्क लगाया था तो कभी चेहरे पर पट्टी लगाए थे और गंजे अवतार में भी नजर आए थे, जिसके बाद फैंस शाहरुख के इन अंदाजों को देखने के लिए बेताब हो गए

अब एक बार फिर किंग खान ने फैंस का

उत्साह और बढ़ा दिया है। दरअसल, आज, शुक्रवार को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर 'जवान' से अपने नए कई रूपों का अनावरण करते हुए एक नया पोस्टर साझा किया और उन्हें 'न्याय के कई चेहरे' का शीर्षक दिया।