होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Hornet 2.0 (हॉर्नेट 2.0) और Dio 125 (डियो 125) के 2023 Repsol Editions (2023 रेप्सोल एडिशन) लॉन्च किए हैं।
लिमिटेड एडिशन रेप्सोल मॉडल पूरे भारत में सिर्फ होंडा की रेड विंग डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। निर्माता ने रेप्सोल मॉडल में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं
हॉर्नेट 2.0 में 184.40cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 अनुपालक PGM-FI इंजन का इस्तेमाल किया गया है
यह इंजन 17.03 bhp का पावर और 15.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिपर क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
रेप्सोल रेसिंग स्ट्राइप्स के साथ रॉस व्हाइट और वाइब्रेंट ऑरेंज की समान डुअल-टोन रंग योजना के साथ आता है।
जिसमें ब्राइटेस को कस्टमाइज किया जा सकता है।डियो 125 रेप्सोल एडिशन रॉस व्हाइट और वाइब्रेंट ऑरेंज के डुअल टोन कलर स्कीम में आता है।
अलॉय व्हील भी ऑरेंज कलर में तैयार किए गए हैं। यह एक एलईडी हेडलैंप के साथ आता है और एक मफलर में ब्लैक-आउट फिनिश के साथ डुअल-टिप डिजाइन है।
Dio 125 में 123.92cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 अनुरूप PGM-FI इंजन है मिलता है। यह इंजन 8.16 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है