Love Story:

खुद से 10 साल छोटे निक को दिल दे बैठी थीं 'देसी गर्ल', जानें उनका प्यार से शादी तक का सफर

कहते हैं प्यार में पड़ना तो आसान है

लेकिन इसमें लंबे समय तक टिके रहना बेहद मुश्किल। लेकिन वो प्यार ही क्या जो आसानी से मिल जाए। प्यार एक ऐसा एहसास है जो कभी भी, कहीं भी और किसी भी उम्र में हो सकता है।

न उम्र की सीमा हो,

न जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ हिंदी फिल्म के इस गीत की लाइनें आज भी सच होती दिखती हैं। दुनियाभर में ऐसे काफी प्रेमी जोड़े हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर हैं

देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा

जिन्होंने अपने प्यार में उम्र को बीच में आने नहीं दिया। अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था

ऐसे शुरू हुआ बातों का सिलसिला

निक का एक बैंड द जोनस ब्रदर्स है। उनके शोज में बेहिसाब भीड़ होती है। निक अपने भाई के साथ परफॉर्म करते रहे हैं। प्रियंका चोपडा और निक के बातचीत का सिलसिला सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ था।

निक ने बातचीत शुरू की थी

लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका से बात शुरू नहीं की। निक ने सबसे पहले फिल्म 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को एक मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने प्रियंका की तारीफ की थी

जब प्रियंका ने निक को खाने पर बुलाया

दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो मिलने का भी वक्त आया। एक ड्रिंक पार्टी के दौरान निक और प्रियंका की मुलाकात हुई। जिसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर खाने पर भी बुलाया। धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ने लगी।

निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका को कही दिल की बात

निक ने घुटने पर बैठकर अपनी लेडी लव को शादी के लिए पूछा था। तब उन्होंने अभिनेत्री से कहा था कि क्या तुमसे शादी करके मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं