रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने बनाया रिकॉर्ड,

मेकर्स ने ट्वीट करके यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को इंस्टाग्राम पर अब तक सात मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल'

फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, मगर उससे पहले ही एक रिकॉर्ड इसके खाते में आ गया है। यह रिकॉर्ड इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर ने बनाया है।

दरअसल, 'पुष्पा 2: द रूल' का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर

सबसे ज्यादा लाइक प्राप्त करने वाला पहला भारतीय फर्स्ट लुक पोस्टर है। इसे अब तक सात मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

बता दें कि मेकर्स ने ट्वीट करके यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

ल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा है, 'आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का सिक्का चला। 'पुष्पा 2' के फर्स्ट लुक ने एक सनसनीखेज रिकॉर्ड बनाया है।

बता दें कि 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का

फर्स्ट लुक पोस्टर सात अप्रैल को जारी किया गया था। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।बता दें कि फिल्म 'पुष्पा: द राइज' वर्ष 2021 में रिलीज हुई थी

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस किया था।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई थी। एक्ट्रेस को श्रीवल्ली के रूप में फिल्म में खूब पसंद किया गया। अब फिल्म की दूसरी कड़ी में भी वह नजर आएंगी।

पुष्पा' की तरह 'पुष्पा 2' के निर्देशन की जिम्मेदारी भी सुकुमार संभाल रहे हैं।

पैन इंडिया रिलीज 'पुष्पा' के बाद जब मेकर्स ने 'पुष्पा: द रूल' की घोषणा की तो फैंस की उम्मीदों के साथ-साथ उनकी बेताबी भी दोगुनी हो गई।

गौरतलब है कि 'पुष्पा-द रूल' से अप्रैल में साउथ स्टार

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। उनके अलावा पुष्पाराज के सबसे बड़े दुश्मन यानी कि फहाद फासिल का पहला लुक भी सामने आ चुका है।