Samsung Galaxy S23 FE 5G

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस फोन की कीमत लीक की गई है जो 60 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Samsung ने इस साल

फरवरी में Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। ये यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी हुए। अब कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy S23 FE 5G को भी पेश कर सकती है।

यह कंपनी का

फैन एडिशन है जिसके चलते ही इसे FE मॉडल कहा जा सकता है। इसकी लॉन्च डेट की कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy S23 FE 5G के

128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में आने की उम्मीद है।एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S23 FE 5G के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये हो सकती है।

वहीं, 256 जीबी स्टोरेज

वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये हो सकती है। Samsung Galaxy S23 FE 5G कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का बजट फोन कहा जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE 5G को

Exynos 2200 SoC के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। इसका अमेरिकी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC पर काम कर सकता है

यह ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन

साइट पर मॉडल नंबर SM-S711U और SM-S711U1 के साथ देखा गया था। लीक्ड फीचर्स की बात करें तो Galaxy S23 FE 5G में एंड्रॉइड 13 दिया जा सकात है।

इस फोन में 120Hz

रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।इसमें 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है