गौरी के लिए जीतेंद्र कुमार तुली बन गए थे शाहरुख खान

Shahrukh Khan: गौरी के लिए जीतेंद्र कुमार तुली बन गए थे शाहरुख खान, नाम रखने की यह थी खास वजह

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं

फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी को बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता है

लेकिन क्या आपको पता है कि गौरी से शादी के लिए शाहरुख को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता ने अपने प्यार की खातिर

अपना नाम तक बदल डाला था। जब वह शादी करने वाले थे तब उन्होंने अपना नाम जीतेंद्र कुमार तुली रख लिया था।

इस नाम को रखने की वजह भी बेहद खास थी।

दरअसल, किंग खान की दादी को लगता था कि वह जीतेंद्र और राजेंद्र कुमार की तरह लगते हैं।

मुश्ताक शेक की किताब के अनुसार

दोनों सितारों को ट्रिब्यूट देने के लिए यह नाम रखा था। वहीं गौरी ने भी अपने निकाह के लिए एक मुस्लिम नाम चुना था। यह भी बहुत कम लोग जानते हैं कि इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज भी की थी।

यह एक अंतरधार्मिक विवाह था

लेकिन इसको लेकर उनके बीच कभी कोई समस्या नहीं बनी और उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण बहुत ही धर्मनिरपेक्ष तरीके से किया है।

बता दें कि गौरी ने शाहरुख को अपने परिवार से अभिनव के रूप में परिचित कराया था

। किताब के अनुसार गौरी का सोचना था कि यह नाम उन्हें आकर्षित करेगा। हालांकि उनके माता-पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे। इसके पीछे के कई कारण थे। वे अभी बहुत छोटे थे। शादी के समय गौरी महज 21 साल की थीं और शाहरुख 26 साल के थे