Shilpa Shetty Sukhee Trailer

शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का ट्रेलर रिलीज, बेधड़क, बेशरम और बेपरवाह हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सुखी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है।

इसमें शिल्पा का 'बेधड़क,

बेपरवाह और बेशरम' अंदाज हैरान कर देगा। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' का फैंस अनाउंसमेंट के वक्त से ही इंतजार कर रहे थे

और अब इस फिल्म का

ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में सुखी बनीं शिल्पा शेट्टी का अंदाज और अवतार एकदम चौंका देगा। यह उनके अब तक के निभाए किरदारों से एकदम अलग है।

सुखी' की जिंदगी क्या है,

कैसी बीत रही है, और वह कैसे अपने लिए खुशी के दो पल चाहती है, इसकी झलक मेकर्स ने ट्रेलर में दिखा दी है।Sukhee को सोनल जोशी ने डायरेक्ट किया है।

। जबकि कहानी सोनल जोशी,

राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रुपिंदर इंद्रजीत ने लिखी है। 'सुखी' में शिल्पा शेट्टी के अलावा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला

अमित साध, चैतन्य चौधरी

दिलनाज इरानी, किरण कुमार और विनोद नागपाल हैं। फिल्म 22 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। Sukhee के ट्रेलर की शुरुआत किचन से होती है।

सुखी यानी Shilpa Shetty

बड़बड़ाते हुए काम कर रही हैं। वह कहती हैं- मेरी जिंदगी तो बस सुबह की चाय और रात के दूध के बीच लटक रही है।

इसी बीच पति की

अंडरवेयर मांगने की आवाज आती है। दूसरी ओर सास आवाज लगाती है। इसी बीच सुखी के स्कूल के बैच का रीयूनियन होता है, जिसके लिए वह चोरी-छुपे जाने का प्लान बनाती है।