Sound Of Jawan: आज रिलीज हो रहा जवान का पहला गाना

Sound Of Jawan: आज रिलीज हो रहा जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा', इतने बजे 1000 डांसर्स संग थिरकते दिखेंगे SRK

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं

इस फिल्म में वह सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों जवान का प्रिव्यू रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

इसके बाद जवान का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया,

इसे भी लोगों ने जमकर प्यार दिया है। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने इस फिल्म के पहले गाने की घोषणा कर दी है।

शाहरुख खान अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म का गाना जिंदा बंदा जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आज रिलीज हो रहा है। जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया पर जवान ट्रेंड कर रहा है

बता दें कि इस ट्वीट में शाहरुख खान ने बताया है कि गाना

तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भी शामिल है। दरअसल शाहरुख की जवान तमिल, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में ही रिलीज हो रही है।

यह फिल्म 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

बता दें कि इसी साल शाहरुख की पठान भी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी।

शाहरुख खान ने सुबह अपनी एक फोटो के साथ

ट्वीट किया, 'जवान की आवाज...गाना आज दोपहर 12:50 पर रिलीज होगा।'

जवान की बात करें तो यह फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर में

रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। जवान में शाहरुख खान दोहरे किरदार में नजर आने वाले हैं।