हेल्थ पर बात करते हुए सुष्मिता सेन ने दिया आर्या 3 और ताली पर बड़ा अपडेट
फैंस को सतके में डाल दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस बाद में अपना हेल्थ अपडेट भी साझा करती नजर आईं। वहीं, सुष्मिता बीते दिन इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैंस से जुड़ीं।
कहा कि अब मैं ठीक हो रही हूं। लाइव में सुष्मिता की बेटी अलीसा भी उनके साथ नजर आईं। वहीं, डीवा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया।
'आर्या' के तीसरे सीजन के बारे में बात की, और साझा किया, 'मैं जानती हूं आप सभी आर्या 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुझे उम्मीद है कि आर्या 3 आपको काफी पसंद आएगी। यह सीरीज जल्द डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, और इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी।'
भगवान की कृपा से मैं अच्छा खा रही हूं। मैं खूबसूरती से ठीक हो रही हूं। बहुत सारी यात्राएं। मैं यह पता लगा रही हूं कि ताली और आर्या 3 को आप तक जल्दी कैसे पहुंचाऊं
सुष्मिता ने बाद में लाइव सेशन को इंस्टाग्राम पर साझा किया और इसे कैप्शन दिया, 'आप हमेशा मेरे जीवन में जो भी अच्छाई लाते हैं, उसके लिए आपको प्यार करती हूं।'
इसमें एक्ट्रेस, सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, 'आर्या 3' कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।