द ग्रेट इंडियन फैमिली' ट्रेलर

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर ने पहली बार साथ में काम किया है। विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन जैसे स्टार्स सपोर्टिंग रोल में हैं

22 तारीख को थिएटर्स में रिलीज हो रही है

बॉलीवुड एक्टकर विक्की कौशल की नई फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें विक्की संग मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी

मूवी को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है

कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस हुई है। फिल्म में विक्की और मानुषी के साथ मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा सरीखी स्टार कास्ट है।

Vicky Kaushal इस फिल्म में

वेद व्यास त्रिपाठी उर्फ भजन कुमार के किरदार में हैं। उनका परिवार बलरामपुर में रहता है। वे पुश्तैनी पंडित हैं। पूरे बलरामपुर में भजन कुमार का नाम है

पूजा-पाठ कराने के अलावा माता का जगराता धूमधाम से कराते हैं

हालांकि, उन्हें एक बात का गम है कि भरी जवानी में भी लड़कियां आकर उनके पैर छूती हैं और पंडित होने के नाते उन्हें आशीर्वाद देना पड़ता है।

वो भी आम लड़कों की तरह घूमना-फिरना चाहते हैं

तभी उनकी जिंदगी में एक लड़की (मानुषी छिल्लर) की एंट्री होती है। इसी बीच घर में एक चिट्टी आती है, जिससे खुलासा होता है कि परिवार में 7 दिसंबर को जो बच्चा आया है, वो मुसलमान है

द ग्रेट इंडियन फैमिली' की स्टार कास्ट

the Great Indian Family की पूरी स्टार कास्ट के बारे में बता दें कि विक्की कौशल वेद व्यास त्रिपाठी उर्फ भजन कुमार का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा हैं।

एक हिट को तरस रहे विक्की कौशल

'उरी' के बाद विक्की कौशल की कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी उतनी हिट नहीं रही। उनकी 'भूत', 'सरदार उधम', 'गोविंदा नाम मेरा' और 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई, लेकिन खास कमाल नहीं दिखा सकीं।