टीवी में नेगेटिव भूमिका निभाकर खूब पॉपुलर हुईं ये हसीनाएं, आज भी करती हैं दर्शकों के दिलों पर राज
अब एक परिवार की कहानी में एक विलेन जरूर होता है। पिछले कई साल से टीवी सीरियल्स में विलेन का सारा जिम्मा एक्ट्रेस के ऊपर होता है।
खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। सीरियल्स बंद हो गए, लेकिन इनके किरदार अमर हो गए।
ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नेगेटिव भूमिका अदा कर के टीवी पर राज किया था।
अपने अभिनय को लेकर भी खूब जानी जाती हैं। उर्वशी आज भी लोगों के बीच ‘कोमोलिका’ की भूमिका को लेकर खूब लोकप्रियता बटोरती हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ शो में कोमोलिका की भूमिका निभाकर उर्वशी ढोलकिया ने सबका दिल जीत लिया था
काम्या अपने अभिनय से तो दर्शकों का दिल जीत ही चुकी है, लेकिन 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में फैंस ने उन्हें पॉजिटिव रोल में भी खूब पसंद किया था। काम्या आज भी डेली सोप में काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि यूं तो अनीता ने कई सारे टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें आज भी ‘ये है मोहब्बतें’ शो में अनीता शगुन की भूमिका के लिए जाना जाता है।
जेनिफर टीवी गर्ल के नाम से मशहूर हैं, लेकिन ‘बेहद’ में जेनिफर ने ग्रे शेड रोल निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। आज भी दर्शक अभिनेत्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।