भारी पोशाक में कहर ढा चुकी हैं बी-टाउन की ये हसीनाएं

शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'पद्मावत' के गाने 'घूमर' में जो लहंगा पहना था, उसका वजन 30 किलो था

साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास'

गाने 'काहे छेड़ मोहे' में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने,जो लहंगा पहना था, उसका वजन करीब 35 किलो था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन देवदास और पारो के किरदार में नजर आए थे।

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने फिल्म '

की एंड का' के गाने 'हाई हील्स' में, जो डिजाइनर लहंगा पहना था, उसका वजन 35 किलो था। इस लहंगे को जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म

'बॉम्बे वेलवेट' में 35 किलो का गाउन पहना था, जिसे डिजाइनर निहारिका भसीन ने डिजाइन किया था।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म '

'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी एक सीन के लिए 30 किलो का लहंगा पहना था। इतने भारी लहंगे में दीपिका के लिए शूट करना काफी मुश्किल था।

साउथ की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु

अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'शाकुंतलम' में, जो लहंगा पहना था, उसका वजन 30 किलो था। इस लहंगे को पहनकर एक्ट्रेस का चलना भी काफी मुश्किल हो गया था।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने फिल्म

जोधा अकबर' में हैवी ज्वेलरी के साथ काफी भारी- भरकम कपड़े भी पहने थे। दीपिका के इन आउटफिट्स को राजस्थानी तरीके से डिजाइन किया गया था

एक्ट्रेस श्रीदेवी ने फिल्म '

तू रूप की रानी मैं चोरों का राजा' के गाने 'दुश्मन दिल का वो है' के लिए 25 किलो का आउटफिट पहना था। बता दें कि एक्ट्रेस ने यह आउटफिट लगातार 15 दिनों तक पहना था।