दुश्मनी के बाद ये सितारे बने जिगरी यार

Bollywood Stars: दुश्मनी के बाद ये सितारे बने जिगरी यार, आज एक-दूजे पर करते हैं प्यार की बौछार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से सितारों की दोस्ती और दुश्मनी दोनों काफी प्रचलित है

जहां दो सितारे अपनी नई और पुरानी यारी को लेकर समय-समय पर सुर्खियों का हिस्सा बनते रहते हैं। तो वहीं, दो स्टार्स की दुश्मनी के किस्से भी लोगों का खासा ध्यान आकर्षित करते हैं।

वहीं, कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं,

जिन्होंने पहले अपने तकरार को लेकर लाइमलाइट बटोरी। वहीं, आगे चलकर जब इनकी वापस से दोस्ती हुई, तो यह चर्चाओं का विषय बन गए

सबसे पहले बात कर लेते हैं हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की

इनकी दुश्मनी की खबरें लाइमलाइट बटोरने लगीं। रिपोर्ट की मानें तो, दोनों की दुश्मनी की शुरुआत एक फिल्म सेट से शुरू हुई, जिसमें शाहरुख खान के अपोजिट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय थीं। खबरों के अनुसार, सलमान खान ने शूटिंग सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया था,

अनुपम खेर और अनिल कपूर

रिपोर्ट के मुताबिक, किसी कारणवश अनुपम खेर और अनिल कपूर के बीच मनमुटाव हो गया था। यह दुश्मनी लंबे समय तक बरकरार रही, और दोनों एक-दूजे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि, इनकी दुश्मनी का भी अंत हुआ और अब यह दोनों अच्छे दोस्त हैं।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और फिल्ममेकर साजिद खान के बीच भी दुश्मनी रह चुकी है

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच तकरार फिल्म 'हमशकल्स' के फ्लॉप होने के बाद शुरू हुआ था। सैफ-साजिद के बीच शुरू हुआ यह विवाद तकरीबन चार महीने तक चला थाvvvvv

अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान

अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान के बीच भी तकरार हुई थी। कथित तौर पर अक्षय कुमार ने फराह खान के पति शिरीष कुंदर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे फराह भड़क उठी थीं। हालांकि, समय ने करवट ली, और दोनों ने अपने रिश्ते को सुधार लिया।

एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो ए लिस्ट एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच भी लंबे समय तक अनबन रही थी। ये दोनों हसीनाएं कई मौकों पर एक-दूजे का मजाक उड़ाती और तंज कसती नजर आईं।