लगातार फ्लॉप के बाद इन सितारों ने की दमदार वापसी,

सनी देओल इन दोनों गदर 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया है।

20 दिनों में यह

480 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्दी 500 करोड़ की क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म की सफलता से सनी देओल का करियर एक बार फिर पटरी पर लौट उठा आया है।

शाहरुख खान को हिंदी

फिल्म इंडस्ट्री का किंग भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि बीते कुछ साल से वह लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान चल रहे थे।

हालांकि, जीरो के बाद उन्होंने

पठान से दमदार वापसी की। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के साथ यह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है।

रजनीकांत साउथ के

सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, बीते कुछ समय से रजनीकांत करियर ठीक नहीं चल रहा था।

उनकी फिल्म दरबार और

अन्नाथे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई जेलर में रजनीकांत के करियर में फिर से जान फूंक दी है। यह फिल्म अब तक 300 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही है।

इस लिस्ट में कमल हासन का

नाम भी शामिल है। वह भी रजनीकांत की तरह ही तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं।

अपने करियर में कई

ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में देने वाले कमल लंबे समय से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे। उनकी यह इच्छा फिल्म विक्रम से पूरी हुई। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था