मेष राशि के लोग अपनी शादी को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। अपने पार्टनर को अच्छा फिल कराने के लिए यह उन्हें समय-समय पर सरप्राइज देते रहेंगे। मेष राशि के लोग अपने पार्टनर की बहुत केयर करते हैं।
कर्क राशि के लोग बेहद संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। वह प्यार और उसकी गहराई को बखूबी समझते हैं। कर्क राशि के लोग अपने जीवनसाथी को दुनिया में सबसे शीर्ष स्थान पर रखते हैं। वह अपने जीवनसाथी को बुरा और नाराज होने का एक भी अवसर नहीं देते हैं।
सिंह राशि के लोग जोश और उत्साह से भरे रहते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को पूरा अटेंशन देते हैं। यह आने पार्टनर को कभी भी नजरअंदाज नहीं करते हैं। सिंह राशि के लोग अपने पार्टनर को खुश और संतुष्ट महसूस कराने के लिए सबकुछ करते हैं।
धनु राशि के लोग साहसिक और मजेदार स्वभाव के होते हैं। यह अपने पार्टनर को कभी भी उदास या उबाऊ महसूस नहीं होने देते हैं। धनु राशि के लोग हर पल को दिलचस्प बनाएं रखने की कोशिश करते रहते हैं। यह शादी और उसमें आने वाली हर परेशानियों को अच्छी तरह से हल करना जानते हैं।
मीन राशि के लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के तरफ पूरी तरह से समर्पित होते हैं। मीन राशि के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में विश्वास रखते हैं और अपने साथी से भी ऐसा ही करने की उम्मीद रखते हैं। वह अत्यंत भावुक स्वभाव के होते हैं।
शादी के मामले में वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ राशि वाले लोगों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते हैं।