जापानी कार निर्माता कंपनी भारतीय बाजार के लिए अपनी नई कूप SUV को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक बड़ी थ्री रो Toyota Corolla Cross SUV को लाने वाली है। इस कार का मुकाबला महिंद्रा XUV 700 और हुंडई अल्काजार से देखने को मिल सकता है।
टोयोटा कोरोला क्रॉस एसयूवी में ब्लैक मेश पैटर्न और ब्लैक सराउंड के साथ एक बड़ी ग्रिल, DRL के साथ स्वेप्ट-बैक फुल एलईडी हेडलैंप, कार के फ्रंट में फॉक्स स्किड प्लेट, बड़े व्हील रिफ्लेक्टर्स के साथ एक ब्लैक बंपर और स्किड प्लेट इसे आकर्षक लुक देखने को मिल सकता है।
आपको बतादे फिलहाल ग्लोबल मॉडल वाले टोयोटा Corolla Cross के 5-सीटर मॉडल में 2,640mm का व्हीलबेस मिलता है, लेकिन इसके 7 सीटर वर्जन में यह करीब 150 mm तक बढ़ सकता है। कंपनी अभी 3-रो SUV के सेगमेंट में फॉर्च्यूनर की बिक्री करती है
New Toyota Corolla Cross में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple Carplay , इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए 7-इंच टीएफटी डिस्प्ले, पैनोरामिक व्यू मॉनिटर, किक सेंसर के साथ पावर्ड टेलगेट, ऑटोमैटिक मूनरूफ, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे।
इंजन की अगर बात की जाये तो इस SUV में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेंगा। यह इंजन 138 bhp का पावर और 177 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Toyota Corolla Cross में इस इंजन के साथ सुपर CVT-i ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।
इसके अलावा Toyota Corolla Cross SUV में 1.8-लीटर एक हाइब्रिड पावरट्रेन इंजन भी देखने को मिल सकता है। यह इंजन 96.5 Bhp का पावर और 163 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनररेट करने में सक्षम है। टोयोटा कोरोला क्रॉस SUV के हाइब्रिड मॉडल में रेग्युलर सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ मिल सकता है।
डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें ढेर सारी खूबियों के साथ ADAS सुरक्षा सिस्टम भी मिलेंगे। Toyota Corolla Cross की शुरुआती कीमत 14 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।