Vivek Agnihotri

अब मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री? यूजर के सवाल पर फिल्ममेकर का बड़ा जवाब

विवेक अग्निहोत्री

इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच वह मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाने को लेकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं।

विवेक अग्निहोत्री

इसी कड़ी में मणिपुर की शर्मनाक घटना पर एक ट्विटर यूजर ने विवेक से पूछ दिया कि क्या वह इस पर भी फिल्म बनाएंगे, जिस पर विवेक का बयान चर्चाओं का विषय बन गया है।

विवेक अग्निहोत्री को यूजर का चैलेंज

पोस्ट का जवाब देते हुए एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, 'समय बर्बाद मत करो, जाओ और एक फिल्म मणिपुर फाइल्स बनाओ अगर तुम असली मर्द हो तो।

फिल्ममेकर का शख्स को जवाब

विवेक अग्निहोत्री ने भी यूजर के कमेंट को नजरअंदाज नहीं किया और प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मुझ पर इतना विश्वास करने के लिए धन्यवाद, लेकिन सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या?

विवेक का यह पोस्ट

विवेक का यह पोस्ट लाइमलाइट में बना हुआ है, और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड'

विषय का जिक्र करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, 'भारतीय न्यायपालिका कश्मीरी हिंदू नरसंहार पर अंधी और मूक बनी रही।

यह विफल रहा

अभी भी हमारे संविधान में किए गए वादे के अनुसार कश्मीरी हिंदुओं के जीवन के अधिकार की रक्षा करने में विफल है।